फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Power house will be built in Badagaon with 3.5 crores

Jalaun News: बड़ागांव में 3.5 करोड़ से बनेगा बिजली घर

Thu, 31 Aug 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Power house will be built in Badagaon with 3.5 crores
उरई। गांवों से लेकर शहरी क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। ओवरलोड और फाल्ट विभाग के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इससे छुटकारा के लिए शीघ्र ही बड़ा गांव में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बिजली घर बनेगा। इससे 10 हजार से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को राहत मिलेगी। सब स्टेशन छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 54 सब स्टेशन है। इनसे दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं तक 20 हजार ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली पहुंचाई जा रही है। ओवरलोड व अन्य तकनीकी खराबी के चलते दो महीने में 600 से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। अब लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार होने वाला है। विभाग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से एक नया सब स्टेशन तैयार करेगा। जिससे 10 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने जमीन बिजली विभाग को दे दी है। विभाग जल्द ही जमीन पर रूपरेखा बनाकर काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन


बड़ा गांव में बनेगा सब स्टेशन
आरडीएसएस योजना के तहत उरई तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव में बिजली सब स्टेशन बनाया जाएगा। जिसकी क्षमता पांच एमवीए होगी। उसके बनने से विभाग के 10 किलोमीटर लंबी बिजली सप्लाई कम हो जाएगा। जिससे लो वोल्टेज व फाल्ट से राहत मिलेगी। बड़ागांव के आसपास के गांवों को एट से हटाकर लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को इसी सब स्टेशन से जोड़ दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटजमीन मिल गई है। सब स्टेशन बनने से लोड कम होगा। फाल्ट में कमी आएगी। 33 केवीए क्षमता का स्टेशन होगा। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
राधेश्याम यादव, अधिशासी अभियंता,प्रथम बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed