फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ,political news

दो पर कमल खिला, एक पर दौड़ी साइकिल

Thu, 10 Mar 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
,political news
कालपी से नवनिर्वाचित सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी - फोटो : ORAI
उरई। जिले की तीन सीटों में दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के दोनों सिटिंग विधायकों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। वहीं कालपी में शुरुआत से ही चले त्रिकोणीय मुकाबले में लगभग ढाई हजार वोटों से सपा के प्रत्याशी ने भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी को हराकर पहली बार कालपी में साइकिल को दौड़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

उरई विधानसभा में शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर और सपा के प्रत्याशी दयाशंकर के बीच मुकाबले के साथ हुई। शुरुआती दो राउंडों से सात सौ वोटों की बढ़त का सिलसिला अंतर तक बढ़ता गया। अंत में गौरीशंकर वर्मा ने सपा के दयाशंकर वर्मा को 37648 वोट से हराकर जीत दर्ज की है। वहीं माधौगढ़ में शुरुआत के दो राउंडों में लगभग चार सौ वोटों से बसपा की शीतल कुशवाहा आगे रहीं। पर तीसरे राउंड से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक मूलचंद्र निरंजन की रफ्तार बढ़ी जो लगातार बढ़ती चली गई। उन्होंने 34974 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उधर, कालपी में शुरुआत से ही मामला त्रिकोणीय रहा। शुरुआती राउंड से हर भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन, सपा और बसपा के प्रत्याशी आगे-पीछे होते रहे। अंत में 34वें राउंड में सपा के विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन के छोटे सिंह को 2321 वोटों से पीछे कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। रात करीब आठ बजे गौरीशंकर और मूलचंद्र निरंजन को प्रमाणपत्र दे दिए गए। जबकि विनोद चतुर्वेदी को देर रात लगभग 10 बजे प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 वें राउंड तक की गिनती हो जाने के बाद भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन से प्रत्याशी छोटे सिंह ने ईवीएम और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए दोबारा गिनती कराने की मांग की। उन्होंने काफी देर डीएम प्रियंका निरंजन से बात की। हालांकि डीएम ने उनसे पूरी गिनती कराने से इंकार कर दिया। हालांकि देर रात काफी मंथन और वैलेट पेपर की सभी गिनती के बाद सपा के विनोद चतुर्वेदी को दे प्रमाण पत्र दे दिया गया।

माधौगढ़ से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन

माधौगढ़ से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन- फोटो : ORAI

उरई सदर से नवनिर्वाचित विधायक गौरी शंकर वर्मा

उरई सदर से नवनिर्वाचित विधायक गौरी शंकर वर्मा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed