फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Policemen caught two people trying to escape from the Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर से भागने की कोशिश में दो लोगों को पुलिसकर्मियों ने पकड़ा

Fri, 01 May 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Policemen caught two people trying to escape from the Quarantine Center
सेंटर से भागने पर दो को सिपाहियों ने पकड़ा
विज्ञापन

गुजरात के सूरत से लौटकर आए हैं आठ मजदूर, सभी हैं क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। गुजरात के सूरत से लौटे आठ मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सेंटर में क्वारंटीन किया गया। दो मजदूर चुपचाप भागने लगे तो सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चेतावनी दी कि 14 दिन तक कोई भी मजदूर क्वारंटीन सेंटर से बाहर न निकले।

गुरुवार को ब्लाक क्षेत्र के सुरौला गांव में गुजरात के सूरत से आठ मजदूरों के गांव आने की सूचना मिलने पर डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी की अगुवाई में तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने गांव पहुंच कर मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन कराया। उनके खाने पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिए। लेकिन टीम के सामने ही दो मजदूर क्वारंटीन सेंटर से चुपचाप अपना सामान उठा कर घर जाने के लिए भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। फटकार लगाकर चेतावनी दी कि सेंटर से अगर कोई बाहर गया तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि थाना पुलिस को भी अवगत करा दिया है ताकि वह लगातार नजर बनाए रखें। उन्होंने बताया कि मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, जरूरत पड़ने पर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। इस दौरान ग्राम सचिव विजया रत्नम, मनोज कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed