{"_id":"61decc9a0c9f4820b66b983f","slug":"police-train-truck-jhansi-mirjapur-national-higway-boom-orai-news-knp6748578185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बूम में टक्कर ने मारी टक्कर, पांच घंटे प्रभावित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बूम में टक्कर ने मारी टक्कर, पांच घंटे प्रभावित रहा यातायात
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग के रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर झांसी की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने रेलवे क्रासिंग के बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया और सिग्नल फेल हो गए। इस कारण लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी को उरई रेलवे स्टेशन पर और मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस को भुआ स्टेशन पर एक घंटे तक रोका गया। इसके अलावा चार मालगाड़ी भी प्रभावित हुई। उधर, क्रासिंग का बूम टूटने से पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
घटना मंगलवार की रात 8.33 बजे की है। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन निकलने के बाद जब रिनियां रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन क्रासिंग को खोल रहा था तभी मौरंग लदे ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूूम क्षतिग्रस्त हो गया और सिग्नल फेल हो गए। जबकि ट्रक फंसने के कारण रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास जाम लग गया। गेटमैन ने इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन को दी। डिप्टी एसएस ने इसकी जानकारी झांसी कंट्रोल रूम को दी। इससे हड़कंप मच गया। सिग्नल न आने से लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी को उरई रेलवे स्टेशन पर 1.13 घंटे तक रोका गया। जबकि मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस को भुआ स्टेशन पर 10 मिनट रोका गया। बाद में दोनों ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके अलावा बनारस से उज्जैन जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस, भोपाल से प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर संत कबीरनगर एक्सप्रेस के साथ चार मालगाड़ियों को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। आरपीएफ व जीआरपी ने ग्रामीणों की मदद से जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। सिग्नल विभाग व इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने रात 1.15 बजे बूम ठीक किया। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।
----------------
ट्रक के साथ चालक को पकड़ा
आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता ने बताया कि बूम में टक्कर मारने वाले ट्रक और चालक को पकड़ लिया गया है। ट्रक को क्रेन की मदद से ट्रैक से हटाया गया था। ट्रक चालक मनोज निवासी हिड़ोकरा थाना रेंढर के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की संयुक्त रिपोर्ट भी बनाई गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-------------
क्रासिंग के पास बने गड्ढ़े बनते है जाम का कारण
रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही भी रेलवे क्रासिंग पर जाम का कारण बन रही है। वहां बने गड्ढे इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ठीक नहीं कराए जा रहे है। जिसकी वजह से आए दिन ट्रक खराब हो जाते है जिससे सड़क के साथ रेल यातायात भी प्रभावित होता है। मंगलवार को पुष्पक ट्रेन भी जाम के चलते 10 मिनट खड़ी रही थी।
----------------
आरपीएफ से भिड़ा शराबी
रेलवे क्रासिंग पर ट्रक फंसे होने के कारण क्रासिंग पर जाम लग गया। जाम के कारण लोग परेशान हो रहे थे। आरपीएफ और जीआरपी जवान जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक शराबी आकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गया। इस पर आरपीएफ उसे थाने लाई। बाद में उसका रेलवे एक्ट में चालान कर दिया गया।