फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,train,FIR,coach,atm

ट्रेन में हुई लूट के मामले में चार साल की सजा

Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
police,train,FIR,coach,atm
उरई। ट्रेन में महिला यात्री के मंगलसूत्र लूट के आरोपी पर दोष साबित होने पर विशेष न्यायाधीश सुरेश चंद्र (चतुर्थ) ने चार साल का सश्रम कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामला करीब तीन साल पुराना है। जीआरपी में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

अभियोजन की पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि झांसी के आवास विकास कालोनी सीपरी निवासी सौरभ निगम पत्नी निधि के साथ 27 मई 2018 को इंटरसिटी के कोच नंबर डी फोर की सीट नंबर 56, 57, 58 से झांसी से आए थे। तभी पत्नी के गले से एक अज्ञात व्यक्ति मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। उन्होंने मोंठ थाने में इसकी जानकारी दी। विवेचना के दौरान जीआरपी ने 12 जून 2018 को पैसेंजर से अभियुक्त कमलेश निवासी ग्राम नरी थाना पैनाली जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कमलेश ने पुलिस को बताया कि लूटा गया मंगलसूत्र साढ़े सात हजार रुपये में उसने बेच दिया है और बचे हुए 3200 व अन्य चोरी का एटीएम उसके पास बरामद हुआ। अदालत ने कमलेश को चार साल का सश्रम कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed