फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,SDM,muslim,co,hindu group

दरगाह गेट पर ताला, डटे पुलिस, प्रशासन के अफसर

Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
police,SDM,muslim,co,hindu group
कालपी। खानकाह कमेटी के विवाद के चौथे दिन भी पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर मुस्तैद दिखे। स्थिति अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं है। एसडीएम, सीओ सहित कई आला अधिकारियों ने दरगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पूर्व खानकाह मोहम्मदिया दरगाह में प्रबंधन को लेकर दो कमेटियों के पदाधिकारियों के बीच में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट पथराव व फायरिंग तक हुई थी। मामले में पुलिस ने सौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की थी। जिस कारण दरगाह के गेट पर चार दिन से ताला पड़ा है। दरगाह में इबादत करने वाले इंतजार कर रहे हैं कि कब हालात सामान्य हो और वहां आवागमन शुरू हो सके। बुधवार को भी एसडीएम कौशल कुमार व सीओ वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर सन्तोष सिंह, अतिरिक्त इंस्पेक्टर उमाकान्त ओझा आदि ने दरगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

----
आरोपियों की जमानत नहीं हुई
बता दें कि विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों कमेटियों के 38 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर बलवा व 7 सीएलए की कार्रवाई की थी और आरोपियों को मुंसिफ कोर्ट में पेश किया था। जहां आरोपियों की जमानत नहीं हो पाई थी। बुधवार की तारीख होने पर मामले की सुनवाई हुई। पर जमानत नहंी हो सकी। बताया गया है कि गुरुवार को उरई न्यायालय में जमानत पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये है विवाद की वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते 10 वर्षों से सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के द्वारा पंजीकृत दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी मदे खान, शौकत खान, तौकीर खान, शान मोहम्मद, वासिद खान के सदस्यों की कमेटी काबिज है। बताया गया है कि फ रवरी 2021 में कमेटी का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है। नई कमेटी का 16 अगस्त 2021को प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के द्वारा पंजीकरण हो चुका है। नवीन कमेटी के अध्यक्ष सैयद गयासुद्दीन मियां नियुक्त किए गए हैं। बताया गया है कि नवनियुक्त अध्यक्ष नई कमेटी को चार्ज देने के लिए जिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक चार्ज नहीं दिया जा सका था, जिसको लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed