फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,woman,covid 19,doctor

कोरोना के डर से महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 21 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,woman,covid 19,doctor
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में महिला ने कोरोना के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी को एक दिन पहले ही खासी, जुकाम व बुखार हुआ था। जिसके चलते वह घबराई हुई थी। इंस्पेक्टर उदयभान का कहना है कि पोस्टमार्टम के अलावा महिला की बीमारी की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी सुशीला (48) ने गुरुवार की देर रात घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने दुपट्टे के फंदे से शव लटकता देखा तो चीखपुकार मच गई। पासपड़ोस के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पति वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार से ही सुशीला खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थी। जिस कारण उसका किसी काम में मन नहीं लग रहा था। चारों बच्चों से बात भी नहीं कर रही थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि एक दिन खांसी, बुखार होने से कोरोना होने का दावा तो नहीं किया जा सकता है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ उसकी बीमारी का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

---
युवक ने भी फांसी लगाकर जान दी
जालौन। क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी चंद्रशेखर (30) परिवार के साथ घर में ही रहता था, शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर के एक कमरे में जाकर सो गया। लोगों ने समझा कि मामला शांत हो गया तो उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पर चंद्रशेखर ने कमरे की छत के कुंडे में गमछा डालकर फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शाम 4 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे में पहुंचे जहां उसका शव लटकता हुआ मिला। बेटे को फांसी पर लटका देखकर मां बेहोश हो गई। घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed