फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police did not write report even after fifteen days of theft

Jalaun News: चोरी के पंद्रह दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Tue, 30 May 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police did not write report even after fifteen days of theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह जब गृहस्वामी घर पहुंचा तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। तहरीर के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़े जाने की गुहार लगाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेरा निवासी रंजीत सिंह ने एसपी डॉ. ईरज राजा को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 14 मई की रात्रि को उसके एसएस कॉलेज मड़ोरा के पास स्थित मकान की छत से घुसे चोरों ने कमरे का लॉक तोड़कर कमरे में रखे 16 हजार रुपये की नकदी व सामान पार कर दिया। जब 15 मई को जब वह घर पहुंचा तो टूटा लॉक देखकर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article