फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police chased away the crowd by sticks

भीड़ को पुलिस ने लाठियां पटक कर खदेड़ा

Fri, 08 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police chased away the crowd by sticks
जालौन में व्यापारियों के साथ बैठक करते अधिकारी - फोटो : ORAI
सिरसाकलार/जालौन। कोरोना वायरस को हल्के में ले रहे लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे। अफसरों ने बाजारों में बिना मास्क लगाए लोगों को देखा तो उनका पारा चढ़ गया और लोगों को घरों में जाने की हिदायत दी, लेकिन कोई असर न पड़ता देख पुलिस ने लाठियां भांजी। इसके बाद भीड़ खत्म हुई। पुलिस के लाठीचार्ज करने से बाजार में अफरातफरी मच गई और ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

सिरसाकलार कस्बे में दोपहर के वक्त निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खुली हुईं थी और सैकड़ों लोगों की भीड़ बाजार में मौजूद थी। इनमें ज्यादातर लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। उसी समय पुलिस फोर्स संग बाजार में गश्त कर रहे सीओ सुबोध गौतम और तहसीलदार की नजर पड़ी तो दोनों अफसरों ने फौरन माइक से लोगों को घर जाने के लिए कहा, लेकिन इसका भी असर लोगों पर नहीं हुआ। इस पर पुलिस फोर्स ने लोगों को लाठी पटककर खदेड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के लाठियां भांजने से कुछ क्षणों के लिए बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानदार भी आनन फानन में शटर गिराकर भाग निकले। गौरतलब हो कि बाजारों के खुलने के समय पर अच्छी खासी पुलिस फोर्स तैनात रहती है और बड़े अफसर लगातार निगरानी करते रहते हैं, फिर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखते। उधर, जालौन संवाद के मुताबिक, नगर में बाजार खुलने के समय होने वाली भीड़ को काबू करने के लिए आंशिक परिवर्तन किया गया है। यहां अब बाजार दो शिफ्टों में नहीं, बल्कि एक ही शिफ्ट में खुलेगा। बाजार खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मिठाई, नाई, पान, बीड़ी, गुटका, चाय की दुकानों के अलावा स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल एवं गेस्ट हाउस आदि बंद रहेंगे। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम व कोतवाल सुनील सिंह की उपस्थिति में नगर के व्यापारियों की बैठक तहसील में हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि संपूर्ण बाजार शनिवार से एक ही शिफ्ट में खोला जाएगा। जिसका समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेेगा।

फिर संपूर्ण लॉक डाउन रहेगा। सीओ ने कहा कि दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। कहा कि दुकान पर सैनिटाइजर, पानी और साबुन की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी व्यापारी व ग्राहक मास्क का प्रयोग अवश्य ही करें। इस दौरान व्यापार मंडल से दुकानों पर जागरुकता संबंधी पर्चे चस्पा कराने के लिए भी कहा गया है। इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ता, नगर पालिका से एलआई चंदन सिंह यादव के अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी अग्रवाल और अनुराग बहरे आदि भी मौजूद थे।

सिरसाकलार में गश्त करते सीओ व कोतवाल

सिरसाकलार में गश्त करते सीओ व कोतवाल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed