{"_id":"5e40512f8ebc3ee5e86a4e79","slug":"police-apprehended-ganja-smuggler-including-cartridge-orai-news-knp5436057135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गांजा तस्कर को तमंचा, कारतूस समेत दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गांजा तस्कर को तमंचा, कारतूस समेत दबोचा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में खड़ा गांजा तस्कर
- फोटो : ORAI
उरई। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को कुठौंद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर गांजा, तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
एसपी डा.सतीश कुमार ने कुठौंद थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर तस्कर का खुलासा कर बताया कि धर्मेंद्र सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह पवार निवासी हसनपुर थाना कुठौंद को नहर कोठी बंबा से रुरा जैतिया मार्ग पर रविवार सुबह सात बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा 315 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि कुठौंद थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, सिपाही विजयपाल सिंह ने साथ वाहन चेकिंग व अपराधियों की तलाश में निकले थे। तभी रुरा जैतिया मार्ग पर पैदल जा रहा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से गांजा, तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर पर कुठौंद व कालपी थाने पांच मामले पहले से ही दर्ज हैं।