फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pleasant weather due to heavy rain; relief from humidity.

Jalaun News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, उमस से राहत

Fri, 14 Aug 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pleasant weather due to heavy rain; relief from humidity.
फोटो - 31 बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद
उरई। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। तड़के छह बजे से रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया। दिनभर धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय चली ठंडी हवा ने मौसम को और सुहावना बना दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले में करीब 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं होने के बावजूद बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि आगामी सात दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होता रहेगा। बीच-बीच में बारिश होने से उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश की तीव्रता अलग-अलग स्थानों पर कम या अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed