फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Plant trees on vacant railway land

्रदूषण नियंत्रण के मानक पालन करने के निर्देश

Fri, 03 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Plant trees on vacant railway land
उरई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी निरंजन शर्मा ने उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा निस्तारण जानकारी ली। माल गोदाम में सफाई के निर्देश दिए। पानी की समुचित निकासी के लिए उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एसके खरे से बात की। पानी की निकासी के लिए स्टेशन के मुख्य प्रवेश फैली गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण कराने की बात कही।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष एनजीटी के मानक पूरे न होने के चलते प्रदूषण मुक्त स्टेशन का दर्जा से हटा दिया गया है। इसकी के चलते उरई स्टेशन पर जो भी कमी है उसे जल्द पूरा कर लिया जाए। स्टेशन अधीक्षक ने परिसर में हफ्तेभर में सभी खामियां दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनजीटी की रिपोर्ट के अनुसार ही स्टेशन को ग्रेड और यात्री फैसिलिटी रेलवे बोर्ड द्वारा दी जाती है। उन्होंने गीला कचरा और सूखा कचरा के डस्टबिन भी देखें। बोतल क्रशिंग मशीन को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों में हुआ फेरबदल
सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीपी ओमरे की पदोन्नति होने पर उन्हें झांसी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स बनाया गया है। जबकि झांसी में तैनात रहे विवेक दुबे उरई में सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स होंगे। आटा रेलवे स्टेशन पर तैनात एसएम पीके निरंजन को उरई में डिप्टी एसएस बनाया गया है। जबकि उरई में तैनात रहे कुमार अंशुल को सरसौखी स्टेशन भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed