फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pharmacist associated with medical college for three years; investigation initiated

Jalaun News: तीन साल से मेडिकल कॉलेज में संबद्ध फार्मासिस्ट, जांच शुरू

Sat, 17 Oct 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist associated with medical college for three years; investigation initiated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में संबद्ध फार्मासिस्ट का संबद्धीकरण निरस्त न होने पर जांच शुरू हो गई है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के निर्देश के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
महानिदेशक ने 22 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर डिप्टी सीएम के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) ओमप्रकाश के 27 अप्रैल 2026 के पत्र का हवाला देते हुए संबद्धीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए थे। दरअसल, अरुण मिश्रा ने डिप्टी सीएम को शिकायत भेजकर फार्मासिस्ट के संबद्धीकरण पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की थी। इसमें आरोप लगाया था कि कानपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्ट संजीव को दो अगस्त 2023 को छह माह के लिए उरई मेडिकल कॉलेज में संबद्ध किया गया था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बावजूद उनका संबद्धीकरण जारी रहा। मामला संज्ञान में आने के बाद अब जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि संस्थान में फार्मासिस्ट की कमी है। शासन स्तर से फार्मासिस्ट उपलब्ध होने के बाद संबद्धीकरण समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed