फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People worshiped the auspicious Shami tree on Vijayadashami.

Jalaun News: विजयादशमी पर लोगों ने मंगलकारी शमी वृक्ष की पूजा की

Thu, 26 Oct 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
People worshiped the auspicious Shami tree on Vijayadashami.
उरई/कोंच। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंगलकारी शमी वृक्ष की पूजा किए जाने के पौराणिक महत्व के तहत मंगलवार को विजयादशमी पर्व पर लोगों ने शमी वृक्ष की पूजा की। लोगों ने शस्त्र पूजन भी किया।
विज्ञापन

प्राचीन रामलला मंदिर में लगे शमी वृक्ष की पूजा कर लोगों ने घर परिवार की सुख समृद्धि व कष्ट दोषों से मुक्ति प्राप्ति की कामना करते हुए वृक्ष की जड़ों, टहनियों, पत्तों व पुष्पों पर रोली, कुमकुम, अक्षत लगाकर प्रसाद चढ़ाया। धनुताल स्थित काली माता मंदिर के समीप भी शमी वृक्ष की पूजा संपन्न कराई गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी वृक्ष की पूजा करने से शनि संबंधी दोषों सहित तंत्र मंत्र बाधा और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। आयुर्वेद के नजरिए से कई रोगों से मुक्ति में इस वृक्ष की जड़, फूल, पत्ती का उपयोग किया जाता है। भगवान को पान अर्पित करने के बाद देवरों ने अपनी भाभियों को शुभकामनाएं देते हुए पान का बीड़ा खिलाया। मंगलवार को सुबह से ही नगर में दर्जनों की संख्या में पान की दुकानें सज गईं थीं जहां देर शाम तक लोगों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed