फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People troubled by water crisis create ruckus in the municipality, raise slogans

Jalaun News: जल संकट से परेशान लोगों का पालिका में हंगामा, नारेबाजी

Sat, 29 Jun 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 29 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
People troubled by water crisis create ruckus in the municipality, raise slogans
उरई। पेयजल संकट को लेकर जेल के पीछे स्थित नया पटेल नगर के निवासी नगर पालिका पहुंच गए और हंगामा कर नारेबाजी करते हुए पानी की मांग की। बताया कि एक माह पाइप लाइन में लीकेज के चलते घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। एक टैंकर आता था, वह भी नहीं आ रहा है। पानी के लिए सुबह से ही लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के काले पहलवान बाबा के पास जेल के पीछे नया पटेल नगर में एक महीने से पाइप लाइन लीकेज है। इससे पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। इसके चलते पांच गलियों के लगभग सौ घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। एक महीने से समस्या का सामना कर रहे लोग आसपास से पानी भरकर काम चला रहे हैं। कुछ दिनों से टैंकर भी आ रहा था, अब वह भी नहीं आता है।
विज्ञापन

पानी न मिलने से आक्रोशित मोहल्ले के लोग शुक्रवार को नगर पालिका पहुंच गए और गेट पर नारेबाजी करते हुए पानी की मांग की। कोई अधिकारी न होने के चलते सभी जल संस्थान चले गए। वहां पर अधिकारियों से अपनी समस्या रखी। जल संस्थान ने तुंरत टैंकर के साथ कर्मचारी मौके पर भेजे और लोगों को पानी मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी में भी पानी की किल्लत
दिनेश ने बताया कि गर्मी में पानी के लिए परेशान होने पड़ा। पानी नहीं आने से आस पड़ोस से मांग कर काम चलाना पड़ा। टैंकर से भी पानी की सप्लाई नहीं की गई। एक महीने से तो बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है।
अंजाम ने बताया कि पेयजल संकट की कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब जब सुनवाई नहीं हुई तो नगर पालिका चले गए। यहां पर भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला।


वर्जन-
कुछ लोग पानी की समस्या लेकर आए थे। कर्मचारियों को भेजकर दिखवाया गया था। जो पाइप लाइन लीकेज थी। उन्हें दो दिन पहले सही करा दिया गया था। बार-बार लीकेज होने से पाइप कमजोर हो गया है। उससे पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। पाइप लाइन की डिमांड भेजी जा रही है। मांग पूरी होने पर पाइप को बदल दिया जाएगा। जब तक टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी। -श्याम बहादुर, जेई, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed