फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People gasped in traffic in the hot afternoon, vehicles kept crawling.

Jalaun News: तपती दोपहरी में जाम में हांफे लोग, रेंगते रहे वाहन

Wed, 24 Apr 2024 02:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 24 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
People gasped in traffic in the hot afternoon, vehicles kept crawling.
उरई। गर्मी बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी बढ़ने लगी है। छांव की तलाश में इधर-उधर खडे वाहनों की वजह से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं, गर्मी से बचने के लिए हर कोई जल्दबाजी में वाहन चला रहा है। इससे भी जाम लगने की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10.30 बजे शहर के मामू भांजे की मजार से लेकर जिला पंचायत कार्यालय तक लंबा जाम लग गया। जाम में धीरे-धीरे वाहन फंसते चले गए। चारों तरफ ई-रिक्शा आड़े तिरछे खडे दिखाई दिए। जाम लगने से स्कूल से घर लौट रहे बच्चे बेहाल दिखे। दोपहर में लगे जाम से लोग गर्मी से परेशान हो गए। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ ने जाम और बढ़ा दिया। जिसकी वजह से आधे घंटे बाद जाम खुल पाया, तब कहीं जाकर एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई। इस दौरान पुलिस के भी पसीने छूट गए, जाम खुलवाने के लिए शहर कोतवाल को सड़क पर उतरना पड़ा। जाम लगने का कारण बेतरतीब वाहनों को खड़ा करना और सड़क किनारे एक दम से बढ़ा अतिक्रमण है। जिससे जाम की समस्या रोजाना बढ़ती जा रही है। अतिक्रमण सड़क तक पसर चुका है। इस पर किसी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed