फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People angry with waterlogging blocked the highway

जल भराव से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 18 Jan 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
People angry with waterlogging blocked the highway
कालपी में नई बस्ती में हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करते मोहल्ले वासी - फोटो : ORAI
कालपी। हाईवे प्राधिकरण की लापरवाही के चलते मोहल्ला रामचबूतरा नई बस्ती में नाले का पानी मुख्य मार्ग में भर जाने से आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके साथ ही बाशिंदों ने नारेबाजी की। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर के वार्ड 5 नई बस्ती रामचबूतरा में बुधवार व गुरुवार को हुई बारिश से नाले का पानी मोहल्ले में भर गया था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने सभासद हाशिम अली की अगुवाई में खानकाह शरीफ के सामने पहुंचकर हाईवे पर ड्रम डालकर जाम लगा दिया और हाईवे प्राधिकरण के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। बाशिंदों का कहना है कि यह जलभराव हाईवे प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज व सर्विस लेन निर्माण के चलते नाले की पुलिया को मलबा डालकर बंद करने के कारण हुआ है।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार व कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंच गई और मौके से ही हाईवे अथारिटी के लोगों को जल्द समस्या के निस्तारण की चेतावनी दी। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और हाईवे से हटे। तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। लगभग आधे घंटे तक हाईवे पर लोगों ने जाम लगाए रखा, जिससे वाहनों की कतार लग गई और लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा।

कालपी में नई बस्ती में जलभराव के बीच निकलता युवक

कालपी में नई बस्ती में जलभराव के बीच निकलता युवक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed