फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pensioners to stage protest on April 21, demanding inclusion in the Eighth Pay Commission

Jalaun News: आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग, 21 अप्रैल को धरना देंगे पेंशनर

Mon, 20 Apr 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pensioners to stage protest on April 21, demanding inclusion in the Eighth Pay Commission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। सेवानिवृत्त कर्मचारी शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन भारत सरकार को भेजे जाने वाले ज्ञापन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। 21 अप्रैल को कलक्ट्रेट परिसर में आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा।
रविवार को जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में अनिल श्रीवास्तव, दयाशंकर राठौर, डॉ. रामप्रकाश द्विवेदी, डॉ. सुरेश वर्मा, हरीशंकर साहू, पीएन वर्मा, अखिलेश शर्मा, मुकेश सक्सेना, रमाशंकर प्रजापति और मुन्नालाल प्रजापति ने पटेलनगर, राजेंद्रनगर, पांडेयनगर, तुलसीनगर, पाठकपुरा व रामनगर मोहल्लों में जाकर पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के चेयरमैन गुलाब सिंह के नेतृत्व में लखनलाल अहिरवार, संरक्षक मंगल सिंह निरंजन, अखिलेश खरे, सुरेश चंद्र निरंजन, अखिलेश श्रीवास्तव, रामसिंह अहिरवार ने मैकेनिक नगर, उमरारखेरा, शांतिनगर में जनसंपर्क किया। संगठन ने बताया कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल कर उनकी पेंशन का पुनरीक्षण किया जाना उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed