{"_id":"692de2c86c1bc40cd00cb7c7","slug":"patient-alleges-doctor-refused-to-operate-on-him-due-to-non-payment-of-fees-orai-news-c-224-1-ori1005-137577-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मरीज का आरोप, पैसे न देने पर डॉक्टर ने नहीं किया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मरीज का आरोप, पैसे न देने पर डॉक्टर ने नहीं किया ऑपरेशन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने संविदा पर तैनात सर्जन पर पैसे न देने पर ऑपरेशन न कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वह हफ्ते भर से अस्पताल में भर्ती है लेकिन उसका ऑपरेशन नहीं हो रहा है। सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.जगजीवन राम व डॉ. एके पांडेय के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर रिपोर्ट देने को कहा है।
शहर के मोहल्ला नया रामनगर निवासी शिवसिंह ने बताया कि वह अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल में 24 नवंबर को भर्ती हुआ था। जांच के बाद संविदा पर तैनात डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह देते हुए भर्ती होने की सलाह दी। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर की ओर से एक व्यक्ति ने ऑपरेशन के नाम पर आठ हजार रुपये मांगे। उसने जब कहा कि वह मजदूरी करता है और रुपये कैसे देगा। जब उसने रुपये नहीं दिए तो उसका ऑपरेशन नहीं किया गया। उसने इसकी शिकायत सीएमएस से भी की। सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम गठित कर जांच की बात कही है।