{"_id":"660b10f5e5556e9cac028cf6","slug":"patient-admitted-in-medical-college-jumped-from-third-floor-died-orai-news-c-224-1-ori1001-112901-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज तीसरी मंजिल से कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज तीसरी मंजिल से कूदा, मौत
Tue, 02 Apr 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से मेडिकल कैंपस में खलबली मच गई। जानकारी पर कालेज के प्राचार्य पहुंचे और परिजनों व डॉक्टरों से पूछताछ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मां से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के मजीठ गांव निवासी लालजी उर्फ रिशु (30) जयपुर में रहकर मजदूरी करता था। कुछ माह से बीमार होने पर वह घर आ गया। तब परिजनों ने उसे झांसी में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक शराब के सेवन की वजह से उसके लीवर में इंफेक्शन हो गया था। कुछ दिन इलाज कराने के बाद आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे घर वापस ले आए।
तीन दिन पहले गांव में उसकी तबीयत बिगड़ गई तो मां ऊषा देवी उसे मेडिकल कालेज ले आईं। जहां डॉक्टरों ने उसे वार्ड नंबर दस में भर्ती कर लिया और वहीं उसका इलाज चल रहा था। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं था। सोमवार सुबह उसने मां से लघुशंका जाने की बात कही। जिस पर मां उसे शौचालय की तरफ ले गई।
विज्ञापन
मां ने बताया कि शौचालय के गेट पर पहुंचकर लालजी उर्फ रिशु ने कहा कि आप यहीं रुको में आता हूं। इसके बाद उसने शौचालय की खिड़की से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्या स्टॉफ के साथ पहुंचे और डॉक्टरों व मृतक के मां से जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि उसके लीवर में समस्या थी, उसे हेपेटाइटिस बी की भी बीमारी थी। लंबे समय से बीमारी झेलने की वजह से युवक तनाव में था और परेशान चल रहा था। इसके अलावा वह काफी लंबे समय से मिर्गी की दवाएं भी खा रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसकी मौत से मां, पत्नी प्रियंका व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
दस मिनट बाद मां को हादसे का चला पता
मृतक लालजी उर्फ रिशु बाथरूम के बाहर मां को खड़े रहने की बात कहकर अंदर चला गया। 10 मिनट बाद बाहर से शोर मचने लगा कि कोई मरीज छत से कूद गया है। इस पर मां ने बाथरूम के अंदर झांककर देखा तो उसे न देखकर उनके होश उड़ गए। मृतक ने बाथरूम के अंदर कमोड सीट पर खडे होकर ऊपर की ओर खुली खिडकी से छलांग लगा दी थी। जानकारी पर मेडिकल स्टॉफ उसे इमरजेंसी में लाया। लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। मां ऊषा का कहना है कि वह कितनी अभागी है कि उसके सामने ही बेटे ने जान दे दी और वह कुछ नहीं कर सकी।