फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passenger train engine fails, passenger upset

पैसेंजर का इंजन फेल होने से यात्री हुए परेशान

Sun, 27 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Passenger train engine fails, passenger upset
उरई। झांसी से कानपुर जाने वाली पैंसेजर 51803 के पारीछा स्टेशन पर इंजन खराब होने के कारण तीन तीन घंटा खड़ी रही। दूसरा इंजन लगने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। ट्रेन के उरई आने का समय 11.08 बजे का है और ट्रेन 2.04 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन

झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन पारीछा स्टेशन पर 8.32 बजे खराब हो गया था। इसके बाद झांसी से दूसरा इंजन आया, तब ट्रेन आगे बढ़ी। इसके चलते ट्रेन करीब तीन घंटे पारीछा स्टेशन ही खड़ी रही। पैसेंजर से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री तो परेशान होकर बसों के द्वारा गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

यही नहीं इस ट्रेन का कानपुर तक का किराया तीस रुपये है और रेलवे का टिकट कैंसलेशन चार्ज भी तीस रुपये है। इसकी वजह से वो टिकट कैंसल कराए बिना ही चले गए। ट्रेन के लेट होने पर कई यात्री बार बार डिप्टी एसएस कार्यालय भी गए। इससे परेशान होकर डिप्टी एसएस बाहर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरौधा निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वे पुणे से आ रहे है। पुणे एक्सप्रेस का चौराह स्टेशन में स्टापेज नहीं है। इसके कारण वह उरई में उतर गए थे। यहां आकर पता चला कि ट्रेन लेट है लेकिन कितनी लेट है, यह कोई बताने वाला नहीं था। डिप्टी एसएस कार्यालय में भी कोई नहीं मिला। इंटरनेट पर भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

चौराह निवासी नवी मुहम्मद का कहना है कि वे उरई एक शादी में परिवार सहित आए थे। पैसेंजर ट्रेन के समय पर वह स्टेशन भी पहुंच गए थे, यहां बैठे हुए तीन घंटे से ज्यादा हो गया है लेकिन कोई यह बताने वाला नहीं है कि ट्रेन कितनी देर से आएगी। चौराह स्टेशन पर सिर्फ यही पैसेंजर ट्रेन रुकती है। इसके चलते परेशान बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed