फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mathematics and current affairs proved tricky.

Jalaun News: गणित और करंट अफेयर ने उलझाया

Sat, 31 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mathematics and current affairs proved tricky.
फोटो-14-आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : Archive
उरई। दूसरी बार पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थियों को इस बार का पेपर पिछली बार की तुलना में आसान लगा। हालांकि गणित और करंट अफेयर के सवालों ने फिर उलझाया तो रीजनिंग ने भी अभ्यर्थियों की परीक्षा ली। तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंचे युवाओं को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के 12 केंद्रों पर पीईटी-2026 के दूसरे दिन की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान डीएम समीर एवं एसपी सुरेश चंद्र रावत ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, परीक्षा कक्षों और पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को देखा। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूसरे दिन प्रत्येक पाली में 4992 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 3519 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1473 अनुपस्थित रहे। इस तरह उपस्थिति 70.49 प्रतिशत रही। दूसरी पाली में 3488 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1504 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 69.87 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दोनों पालियों में कुल 7007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मिलेगी सफलता

चित्रकूट से आए कुशल सिंह यादव ने बताया कि वह दूसरी बार पीईटी दे रहे हैं। पिछली बार की परीक्षा अपेक्षाकृत कठिन थी, जबकि इस बार पेपर थोड़ा सरल लगा। हालांकि गणित और करंट अफेयर के सवाल हमेशा की तरह कठिन रहे।


झांसी से आई निकिता ने भी दूसरी बार परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि इस बार का पेपर सरल था, लेकिन रीजनिंग के सवालों ने थोड़ा परेशान किया। पिछली बार की तुलना में इस बार तैयारी करके आई थीं, इसलिए पेपर आसान लगा। इस बार परीक्षा में सफलता मिलेगी।

फोटो-14-आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो-14-आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद- फोटो : Archive

फोटो-14-आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो-14-आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed