फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Paralegal volunteers should promote legal services

Jalaun News: पैरालीगल वालिंटियर विधिक सेवाओं का करें प्रचार-प्रसार

Wed, 22 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 22 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paralegal volunteers should promote legal services
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पराविधिक स्वयंसेवकों (पैरालीगल वालिंटियर) की समीक्षा बैठक जिला दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे महेंद्र कुमार रावत ने स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि वह जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों पर तहसील मुख्यालयों के सरकारी कार्यालयों, बैंक और डाकघर में भ्रमण करते हुए विधिक सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन




उन्होंने नौ दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने की नसीहत दी। लोगोंं को यह भी समझाना है कि राष्ट्रीय लोकअदालत में दीवानी, राजस्व, श्रम मामले, धन वसूली वाद एवं मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से संबंधित वाद और पारिवारिक, वैवाहिक दांपत्य विवाद से संबंधित वादों, मुकदमा, लघु एवं शमनीय आपराधिक वाद और चेक बाउंस के मामले नियत किए जाएंगे। इनका निस्तारण सुलह-समझौते अथवा जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने जिला कारागार में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों की जमानतें न्यायालयों से हो चुकी हैं लेकिन जमानतगीर के अभाव में वह रिहा नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे बंदियों के परिजनों से संपर्क स्थापित करते हुए उन बंदियों के परिवार की सामाजिक, आर्थिक स्थिति के बारे में रिपोर्ट करके उन बंदियों की जमानत कराने में उनकी सहायता करें। इस दौरान महेश परिहार, देवेंद्र आजाद, अरविंद, योगेंद्र तखेले, महेंद्र मिश्रा, विपिन, धर्मेंद्र, अनुराग स्वर्णकार, कमलेश, गजेंद्र, रणजीत सिंह, रामसिंह, राजीव गुप्ता, मनीषा चतुर्वेदी, अलका भारती, शीलिमा, रचना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed