फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Panic in the area due to air firing

हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत

Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Panic in the area due to air firing
कोंच। कस्बे में शनिवार देर रात कस्बे के भगतसिंह नगर में मामूली विवाद पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। आरोप है कि दो युवकों में विवाद के बाद एक युवक ने हवाई फायरिंग की। मामले की सूचना पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहीं युवक ने रुपये और अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के जयप्रकाश नगर निवासी अमित कश्यप पुत्र प्रेमचंद्र शनिवार देर रात भगतसिंह नगर में किसी काम से गया था। वहीं पर राजकुमार पुत्र कढोरे निवासी उरई रोड नहर के पास से अमित की किसी बात पर कहासुनी हो गई। उस वक्त तो राजकुमार वहां से चला गया और थोड़ी देर में अपने दो अन्य साथियों के साथ फिर आया और उसने अमित को गालियां देते हुए तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

अमित का आरोप है कि राजकुमार ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर चार राउंड फायरिंग की और उसकी जेब में पड़े तीन हजार रुपये तथा अंगूठी छीन कर धमकी देते हुए चला गया। किसी तरह उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर रात में ही पुलिस को सूचना दी। जिस पर इलाकाई खेड़ा चौकी इंचार्ज हरिकृष्ण मौके पर पहुंचे और मामले के बाबत पड़ताल की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि विवाद में हवाई फायरिंग हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन फिलहाल वह हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed