{"_id":"608eb71c8ebc3ea1d86738c8","slug":"panchayat-elections-uproar-in-jalaun-accused-of-abducting-bdc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: जालौन में बीडीसी को अगवा करने का आरोप लगा हंगामा, पुलिस ने लाठियां पटक भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: जालौन में बीडीसी को अगवा करने का आरोप लगा हंगामा, पुलिस ने लाठियां पटक भीड़ को खदेड़ा
Sun, 02 May 2021 08:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 May 2021 08:10 PM IST
सार
पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान गणना स्थल एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर में उस वक्त विवाद हो गया जब वहां से कुछ लोगों पर एक बीडीसी को अगवा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने पटकी लाठियां
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन के कोंच में विकास खंड नदीगांव के पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान गणना स्थल एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर में उस वक्त विवाद हो गया जब वहां से कुछ लोगों पर एक बीडीसी को अगवा करने का आरोप लगाया।
इस पर बीडीसी समर्थकों और उसे उठाने वालों में झड़प हो गई और देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया। यह देखकर वहां मौजूद पुलिस बल ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। तीतरा खलीलपुर में वोटों की गिनती के बाद धनौरा गांव से जीते बीडीसी गेट के बाहर अपने समर्थकों के बीच खड़े थे।

इसी दौरान विधायक लिखी एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी वहां आकर रुकी। आरोप है कि बोलेरो में आए लोग उक्त बीडीसी को उठाकर अपनी गाड़ी में बिठाने लगे। यह देख कर बीडीसी के समर्थकों ने आपत्ति जताई तो बोलेरो में आए लोगों से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते वहां बवाल शुरू हो गया और दोनों पक्ष भिड़ गए। वहां स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ दिया। फिलहाल अब स्थिति शांत है।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं दिखा
जालौन के कोंच में एसआरपी इंटर कॉलेज में ब्लॉक कोंच तथा तीतरा खलीलपुर के एमएसडी महाविद्यालय में नदीगांव ब्लॉक की मतगणना के दौरान भीतर और बाहर कहीं पर भी कोविड नियमों का पालन नहीं दिखाई दिया।
भीतर जाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक इधर उधर से रास्ता बनाकर जुगाड़ करते नजर आए। एडीएम प्रमिलकुमार सिंह और एएसपी राकेशकुमार सिंह ने भी मतगणना स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसआरपी ग्राउंड के बाहर परिणाम जानने के लिए जुटी भीड़ तितर बितर करने के लिए पुलिस ने जमीन पर लाठियां भी पटकी।