{"_id":"626ecf06c2de65506115f8a3","slug":"palika-team-name-open-chief-orai-news-knp694406218","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार में सुंदर तालाब की जगह की नापजोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजार में सुंदर तालाब की जगह की नापजोख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर में चिह्नित तालाबों की जगह की नापजोख का कार्य राजस्व विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने किया। रविवार को टीम ने मुख्य बाजार में स्थित प्राचीन सुंदर तालाब की जगह की नापजोख की।
बता दें कि नगर पालिका परिषद के अभिलेखों में नगर में कुल 17 तालाब दर्ज है। बीते दो सप्ताह पहले नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीम ने तालाबों की जमीन खंगाली। तो मौके पर 15 तालाबों का अस्तित्व ही नहीं मिला। सभी तालाबों की जगह पर पक्के मकान बन गए है। शासन से जल संरक्षण के निर्देश आने के बाद प्रशासन की नींद खुली तो प्रशासन को तालाबों की सुध आई। जब पड़ताल हुई तो तालाब सिर्फ कागजों पर दर्ज थे।
नगर पालिका के अवर अभियंता ब्रजेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक जयवीर सिंह, श्यामजी चंदेल, लिपिक शिशुपाल यादव आदि की टीम नगर के मुख्य बाजार में स्थित सुंदर तालाब की नापजोख करने पहुंची। टीम ने मौके पर तालाब की दर्ज जगह की नापजोख कराई। नाम न छापने की शर्त पर टीम ने बताया कि मौके पर तालाब नहीं मिला है व तालाब की जगह पर अतिक्रमण पाया गया है। अतिक्रमण का सीमांकन कर लिया गया है।