फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pagoda echoes by the sound of every har Mahadev and bol bomb

हर हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंजे शिवालय

Sat, 22 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes by the sound of every har Mahadev and bol bomb
नदीगांव के पंचमुखी महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए कांवड़िए। - फोटो : ORAI
कोंच। नगर से बारह किमी दूर ग्राम देवगांव के परमहंस बद्रीदास आश्रम में विशाल मेला लगा। जिसमें गोलोकवासी परमहंस बद्रीदासजी महाराज की प्रतिमा का पूजन श्यामकिशोर चतुर्वेदी व पुजारी अशोक दीक्षित ने किया। परमहंस महाराज के हजारों शिष्यों ने पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों से आकर अपने गुरु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, फिर भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
विज्ञापन

नईबस्ती स्थित सिद्घेश्वर मंदिर व चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर पर भी जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के बाद हवन पूजन देर रात तक जारी रहा। मारकंडेयश्वर महाराज के मंदिर में भगवान शंकर का अभिषेक हुआ। महाकालेश्वर नायक के मठ में पुजारी हनुमंत गोस्वामी ने पूजा की, प्रबंधन से जुड़े गोविंद शुक्ला, सचिन ने व्यवस्थाएं संभाली। बक्सेश्वर महादेव मंदिर में भी धार्मिक आयोजन किए गए। हरिश्चंद्र तिवारी ने अपने शाला स्थित शंकर भगवान के मंदिर में अखंड श्रीराम चरित मानस का पाठ व रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान ब्रजनंदन तिवारी, कृष्णकांत, पूर्व सभासद राघवेन्द्र, प्रसून, अनुज तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

झलेश्वर, पठेश्वर, पीपलेश्वर आदि मंदिरों में रामायण पाठ सहित कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। उधर, गल्ला मंडी स्थित बलखंडेश्वर शंकरजी के मंदिर, भगतजी की बगिया में सर्वेश्वर मंदिर पर भी शिवरात्रि पर कार्यक्रम हुए। नदीगांव के विभिन्न शिव मंदिरों में प्रात:काल से ही भक्तों की भारी भीड़ उमडने लगी। पंचमुखी शंकरजी के मंदिर पर विभिन्न जगहों से आए कांवरियों ने जलाभिषेक कर बम बम व ओम नम: शिवाय का उद्घोष किया। महामृत्युंजय मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्घालु उमड़े। रामकुमार दुबे के शंकरजी के मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। सांगेस्वर शिव मंदिर पर मेला लगा। बालमुकुंद विदुआ, अखिलेश मिश्रा, बृजेश शुक्ल, दीपचंद्र सोनी, प्रेमनारायण परिहार, धतु, रामकुमार सविता, अरविंद परिहार, विवेक यादव, संतोष चौरसिया, कढोरे कुशवाहा, शिवम, भगत प्रजापति आदि रहे।

कोच में भूतेश्वर मंदिर में पूजा करती महिलाएं

कोच में भूतेश्वर मंदिर में पूजा करती महिलाएं- फोटो : ORAI

कोच के महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

कोच के महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed