फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Paddy is not reaching purchasing centres, farmers are going to traders

Jalaun News: क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा धान, व्यापारियों के पास जा रहे किसान

Thu, 09 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 09 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Paddy is not reaching purchasing centres, farmers are going to traders
जालौन। लगभग एक माह पूर्व गल्ला मंडी में खोले गए मोटे अनाज ज्वार, बाजरा के साथ ही धान खरीद केंद्र पर अब तक धान खरीद शुरु नहीं हो सकी है। हालांकि केंद्र पर लगभग 750 क्विंटल बाजरा और 20 क्विंटल ज्वार खरीदा गया है।
विज्ञापन

खरीफ की फसल में धान व मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा के साथ धान को किसानों से एमएसपी की दर पर खरीदने के लिए गल्ला मंडी परिसर में सरकारी क्रय केंद्र खोला गया है। एक अक्टूबर को क्रय केंद्र का शुभारंभ हो चुका है। गल्ला मंडी में खोले गए केंद्र पर किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि व्यापारियों के पास धान की अच्छी आवक हो रही है। हालांकि डीएम ने किसानों से किसान पंजीकरण के बाद निर्धारित समय व तारीख पर सीधे केंद्र पर आकर अपना मोटा अनाज बेचने की अपील की थी। इसके बाद भी इक्का दुक्का किसान ही केंद्र पर पहुंचते हैं। उनमें भी मानक के अनुसार धान न होने से उन्हें वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन




किसी किसान के धान में नमी कम मिलती है तो किसी किसान का धान मानक के अनुसार नहीं होता है। ऐसे में किसान व्यापारियों की ओर ही अधिक रूख करते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि सरकारी केंद्र पर अब तक धान की खरीद शून्य ही है। केंद्र प्रभारी अवनींद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर शासन द्वारा निधारित सामान्य धान 2183 व ए वन ग्रेड का धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा 2500 रुपये, ज्वार हाइब्रिड 3180 व ज्वार मालदंडी 3225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। क्षेत्र में मोटे धान की पैदावार न होने से किसान केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। जो किसान मंडी में आ रहे हैं वह बासमती ग्रेड का धान लेकर आ रहे हैं। जो वह व्यापारियों को बेच रहे हैं। केंद्र पर किसान बाजरा बेचने के लिए आ रहे हैं। अब तक 750 क्विंटल बाजरा केंद्र पर खरीदा गया है। इसके अलावा 20 क्विंटल ज्वार भी खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed