फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को नहीं रोक पा रही पालिका

Fri, 28 Oct 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
उरई। तमाम प्रयास के बाद भी नगर पालिका सड़कों से कूड़े को नहीं हटवा पा रही है। साफ-सफाई के बाद निकले कूड़े का समय पर उठान न होने से आसपास दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल रहता है। शिकायत के बाद कर्मचारी कूड़ा उठा लेते हैं लेकिन, सुबह फिर से वही स्थिति देखने को मिलती है। लोग घरों से निकले कचरे को सड़क पर फेंक देते हैं।
विज्ञापन

पालिका के तमाम प्रयासों के बाद भी सड़कें कूड़ा मुक्त नहीं हो पा रही हैं। सुबह से शाम तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। शहर के अंबेडकर चौराहा, जिला परिषद, बजरिया, वन विभाग के सामने, हाथी मंदिर के पास आदि स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। उठान न होने से कूड़े के ढेरों में जानवर लोटते रहते हैं। जिससे कूड़ा सड़क पर आ जाता है। गंदगी से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदार राजेश, श्याम बिहारी, रज्जन आदि का कहना है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन, स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

वर्जन
सभी क्षेत्रों में सफाईकर्मी लगाकर प्रतिदिन सफाई कराई जाती है। कई बार समझाने के बाद भी स्थानीय लोग सड़कों पर कूड़ा डाल देते हैं। इससे गंदगी फैलती रहती है। जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। विमलापति, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के करमेर रोड स्थित वन विभाग के सामने कूड़े का ढेर लगा रहता है। जिसमें पूरे दिन जानवर विचरण करते रहते है। कूड़े की सफाई न होने से गंदगी जमा हो जाती है। जिससे मोहल्ले के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो - 12- अंबेडकर चौराहे के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
शहर के अंबेडकर चौराहे के पास भी कूड़े का ढेर लगा रहता है। जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पास स्थित दुकानदार रमेश ने बताया कि कूड़ा के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से आसपास खड़े होना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed