फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

पांच माह पूर्व हुई वैद्य की हत्या का खुलासा, तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
other
पुलिस लाइन में खुलासा करते एएसपी अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। मरीज से दुष्कर्म करने और आए दिन अश्लील हरकतें करने पर हमीरपुर जिले के मेरापुर गांव निवासी बुजुर्ग वैद्य की हत्या का लाश जंगल में फेंक दी गई थी। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त वैन और रॉड पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी डा.अवधेश सिंह ने बताया कि 22 जुलाई 2020 को कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के जंगल में बुजुर्ग का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला था। शव की पहचान हमीरपुर जिले के मेरापुर गांव निवासी कालीचरण (65) पुत्र शिवनाथी के रूप में हुई थी। बेटे हरिश्चंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बेटे ने तीन-चार लोगों को मारुति वैन से लेकर आने का आरोप लगाया था। हमीरपुर स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों मेें बताई गई वैन दिखी थी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर ने थाना पुलिस को वैन ग्राम खुटमिली कदौरा के पास होने की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर वैन में सवार जयराम सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी शेखूपुर कोतवाली पैलानी जिला बांदा पकड़ लिया। पूछताछ में उसने साढू़ हरिश्चंद्र पुत्र जितेंद्र निवासी गांव बागी थाना कदौरा और दोस्त रामबाबू पुत्र सोभरन निवासी ग्राम भुलसी थाना सिसोलर जिला हमीरपुर के साथ हत्या करना कबूल किया। तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वैद्य को शराब पिलाई फिर गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए रॉड व पत्थर से सिर कुचल कर रात में शव जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड व मारुति वैन बरामद कर ली है। एएसपी ने बताया कि एक आरोपी की रिश्तेदार को बच्चे नहीं हो रहे थे। उसका वैद्य से इलाज करवाया था। वैद्य ने इलाज के दौरान उससे दुष्कर्म किया और आए दिन अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर भी वैद्य बाज नहीं आ रहा था, इससे हत्या कर दी।

आरोपी जयराम सिंह आगरा की एक कंपनी में कार्य करता था। कंपनी में कार्य करने वाले सहयोगी की वैन ले कर आया था और हत्या कर लौट दी थी। एएसपी ने खुलासा करने वाले टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष एट विनय दिवाकर, एसओजी प्रवीण कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद मिश्रा, कुलभूषण सिंह, चंदन पांडेय, धीरेंद्र पटेरिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed