फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

अध्यक्ष पद पर सुरेश गौतम व महासचिव पद पर जितेंद्र यादव निर्वाचित

Sun, 20 Dec 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम के समर्थक खुशी मनाते - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सुरेश गौतम अध्यक्ष और जितेंद्र यादव महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। सुरेश ने 40 और जितेंद्र ने 86 मतों से विजय प्राप्त की। सभी उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपत राय सक्सेना की देखरेख में मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता, चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, शिवेश सिंह सेंगर, गोपाल श्रीवास्तव ने सुबह 10 बजे मतदान शुरू कराया। शाम पांच बजे तक पंजीकृत 1080 मतदाताओं में 790 वोट डाले। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर सुरेश गौतम को 415 और उदयशंकर द्विवेदी राजा को 375 वोट मिले। सुरेश ने 40 मतों से विजयी हासिल की। इसी तरह महासचिव पद पर विजयी रहे जितेंद्र यादव ने 376 वोट हासिल किए। 290 मत लेकर राघवेंद्र सिंह दूसरे और 119 वोट के साथ ब्रह्मदत्त पाठक तीसरे नंबर पर रहे। पांच मत अवैध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के अंतिम क्षणों तक प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने में लगे रहे। सभी प्रत्याशियों ने बस्ते लगाए थे। इन पर वोटर लिस्ट मिलाकर पर्ची दी गई। चाइल्ड लाइन 1098 की ओर से लगाई गई कोविड हेल्प डेस्क पर मुस्तैद जिला कोआर्डिनेटर शिवमंगल सिंह व टीम के शिवम सोनी, प्रवीणा यादव, कशिश, दिनेश, मयंक, निर्मल ने मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश सिंह चौहान, राजेश शर्मा, विनोद गुप्ता, प्रमोद वर्मा, विभूति वेद, जगन्नाथ निषाद, विनोद व्यास, संघप्रिय गौतम, केके शर्मा, आशीष शाक्य, वसीर अहमद, शिवाकांत पाठक ने बताया कि मतदाताओं को मास्क लगाकर ही बूथ पर प्रवेश दिया गया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य अरुण श्रीवास्तव, श्यामलाल वर्मा, जगमोहन, मूरत सिंह भदौरिया की देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई।

ये प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कलक्ट्रेट अवधेश कुमार निरंजन, उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मैराज अहमद सिद्दीकी, संयुक्त सचिव प्रभात पटैरिया, इंद्रजीत (आईजे), सुरेश कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य सुलेखा सिंह, औसाफ अहमद, विनय कुमार पांडेय, शिवशंकर त्रिपाठी, शिवकुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, कनिष्ठ सदस्य पद पर सुनीता सिंह, रामवीर सिंह, भरत कुमार मिश्रा, अतर सिंह यादव, अजय कुमार, संतोष कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed