फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

33 लाख से सात बंधनों में बंधेंगे 65 जोड़े

Sat, 28 Nov 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
खास खबर...
विज्ञापन

आवेदन करें, होंगे सामूहिक विवाह समारोह
शासन ने 65 जोड़ों की शादी के लिए जारी किए 33 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। बेटियों की शादी के लिए परेशान हो रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश शासन ने शादी अनुदान योजना के तहत जिले को 33 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। इन धनराशि से 65 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पिछले कई वर्ष से गरीबों की बेटियों की शादियां कराई जा रही हैं। जिले में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर सैकड़ों जोड़ों के विवाह हो चुके हैं। योजना के तहत 35 हजार रुपये लड़की के खाते में भेजने के साथ 10 हजार के उपहार दिए जाते हैं। छह हजार प्रति जोड़े आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। कुल 51 हजार रुपये एक जोड़े के विवाह पर सरकार खर्च करती है। समाज कल्याण अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि 33 लाख 15 हजार रुपये बजट मिला है। इस धनराशि से 65 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। जल्द ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। जनसेवा केंद्रों से इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

फोटो-03 रफीक
कार्यालय के लगा रहे थे चक्कर
रफीक ने बताया कि बेटी का विवाह करना है। अनुदान के लिए कई बार समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा चुके हैं। अधिकारी बजट न होने की बात कहकर लौटा देते थे। अब बजट आने की जानकारी मिली है, आवेदन कर विवाह योजना का लाभ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-04 मनोज
जरूरतमंदों की मददगार योजना
समाजसेवी मनोज का कहना है कि सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए काफी मददगार है। वित्तीय वर्ष के छह महीने बजट न आने से योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। बजट मिलने से गरीबों की बेटियों के विवाह हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed