फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

किसानों पर मौसम की मार, फसलों में कीटों की भरमार

Sat, 28 Nov 2020 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
other
मटर की पौध में लगी कीट इली - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। । अन्ना जानवरों से जूझ रहे किसानों की फसलों पर अब कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण मटर की फसल में इल्ली कीट लगने लगा है। ये कीट फसल को चट कर रहा है। कीट की समस्या से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

एट क्षेत्र में हजारों एकड़ में मटर की फसल बुआई गई है। फसल में फूल आना शुरू हो गया है। फसल में इल्ली कीट लग गया है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर दिया है लेकिन उसका ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों ने बताया कि एट की ज्यादातर दुकानों में जरूरत के अनुसार कीटनाशक भी नहीं मिल पा रहा है। किसानों को कोंच, जालौन, झांसी और कानपुर से कीटनाशक मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों की जुबानी, उनकी परेशानी
किसान रामपाल पटेल ने बताया कि रात दिन रखवाली कर किसी तरह अन्ना जानवरों से फसल बचाई, अब कीट लग गया है। दिन में धूप तेज होने से भी फसल को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढगवा कला के किसान पवन ने बताया कि अन्ना जानवरों से फसल बचाने के लिए बैंक से कर्ज लेकर खेत के चारों तो तार बांधे। अब कीटनाशक छिड़काव के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ रहा है।
किसान वाहिद काजी ने बताया कि कीट का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि कुछ नहीं बचेगा। मौसम बदले तो ही कुछ हो सकता है। कृषि अधिकारियों को खेतों पर जाकर देखना चाहिए।

सलाह लेकर ही कीटनाशक का छिड़काव करें
कृषि वैज्ञानिक रजनीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एकड़ पांच में फेरोमन ट्रैप, स्पिनोसैड 45 एससी 200 मिली प्रति हेक्टेयर, फ्लूबेंडमिड 100 मिली प्रति हेक्टेयर, इंडोक्सकैरब 50 मिली प्रति हेक्टेयर, इमामेक्टिन बेंजोएट 5 एसजी 250 ग्राम प्रति हेक्टेयर में छिड़काव करने से इल्ली से निजात मिल सकती है। छिड़काव करने से पहले किसान नजदीकी कृषि वैज्ञानिक से सलाह जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed