फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

श्रद्घा के साथ मनी नागपंचमी, पूजे गए शिव के आभूषण

Sat, 25 Jul 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
other
जालौन/कोंच। जिले में नाग पंचमी का पर्व शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। घरों से लेकर मंदिरों में भी नाग देवता की पूजा कर सुख-समृद्घि की कामना की गई।
विज्ञापन

रीति-रिवाज के अनुसार घरों के मुख्य दरवाजों के पास गोबर से नाग देवता की आकृति बनाई गई व विधि विधान से उनकी पूजा की गई। नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए पकवानों से भोग लगाया गया। दूध में सेंवई पकाकर परिवार के सदस्यों को प्रसाद के रूप में दिया गया। बुजुर्गों का कहना है कि सावन माह विशेष महत्व वाला होता है इस माह भर भगवान महादेव की आराधना होती हैं। इसी के साथ लोग पतंगबाजी भी करते है। जिसके क्रम में आज शहर से लेकर गांवों में लोगों ने खूब पतंगें उड़ाई।
विज्ञापन

महंतनगर स्थित नाग मंदिर में सवेरे से ही नाग पूजा के लिए महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, उन्होंने विधि विधान से नागों की पूजा की और सत्तू से बनाई गई नागों की आकृतियां उन्हें समर्पित की। बाग बगीचों में स्थित बांबियों पर जाकर भी पूजा अर्चना की गई। उधर, पंडित अरविंद बाजपेई ने बताया कि ज्योतिष के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस किसी की कुंडली में कालसर्प दोष होता है नागपंचमी के दिन विशेष पूजा करने से यह दोष दूर हो जाता है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी पर शिव पार्वती के साथ नागों की पूजा प्रधान रूप से की जाती है। इस दिन भगवान शिव के गले में सुशोभित वासुकि नाग के साथ तक्षक नाग और शेषनाग की पूजा का विधान है। मान्यता है कि नागपूजा से अकाल मृत्यु नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed