{"_id":"6aa1b09810ce08d69b00fe60","slug":"orai-orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-149473-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रिटायर्ड शिक्षक को बातों में उलझाकर 25 हजार से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रिटायर्ड शिक्षक को बातों में उलझाकर 25 हजार से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
जालौन। इंडियन बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक को बातों में उलझाकर रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ग्राम सहाव निवासी रिटायर्ड शिक्षक अयोध्या प्रसाद वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह दो सितंबर को दोपहर करीब एक बजे इंडियन बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालने गए थे। बैंक में बैठकर वह विड्राल फॉर्म भर रहे थे। इसी दौरान नीले रंग का अंगौछा डाले एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास बैठ गया और हालचाल पूछने के साथ उनका फॉर्म देखने लगा। इसके बाद वह वहां से चला गया।
अयोध्या प्रसाद ने खाते से 25 हजार रुपये निकाले और उन्हें काले रंग के बैग में रखकर बैंक से बाहर आ गए। आरोप है कि बैंक के बाहर वही व्यक्ति एक बाइक सवार से बात करता मिला। इसके बाद वह बाजार में भेड़ वाला फाटक के पास कैलकुलेटर में सेल डलवाने लगे और बैग नीचे रख दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान वही व्यक्ति वहां पहुंचा और उन्हें बातों में उलझा लिया। कुछ देर बाद उन्होंने बैग देखा तो वह गायब था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।