{"_id":"6a4953a3c572c77b0d0b7734","slug":"orai-orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-146361-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 75 लाख की डीलरशिप धोखाधड़ी में छह साल से फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 75 लाख की डीलरशिप धोखाधड़ी में छह साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोंच। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपी उमेश कुमार चौहान और शिवकुमार रविदास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जिले की अपराध शाखा के निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बिहार के नालंदा जिले के ओंगारी थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी संजय रविदास को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2020 में दर्ज धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट के मुकदमे में वांछित था और करीब छह वर्षों से फरार चल रहा था।
गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदारी निवासी शैलेंद्र कुमार गौतम ने 17 अगस्त 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 39 लाख रुपये जमा करा लिए और अन्य माध्यमों से कुल 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, लेकिन डीलरशिप नहीं दिलाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसी समय संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान संजय रविदास की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उसे मुकदमे में नामजद किया गया। उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। (संवाद)