{"_id":"621669ec22d99457cc23ec12","slug":"orai-orai-news-knp682201611","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रहा सिंचाई को पानी, सूख रही गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रहा सिंचाई को पानी, सूख रही गेहूं की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। डकोर क्षेत्र के जैसारीकला माइनर में दो महीने से पानी ना आने से गेहूं की फसल सूख रही है। इसको लेकर आक्रोशित किसानों ने बुधवार को नहर विभाग के कर्मचारियों पर माइनर में पानी न छोड़े जाने का आरोप लगाया है। डकोर में सूखे पड़े माइनर में खड़े होकर नारेबाजी की।
डकोर क्षेत्र के किसानों की फसलों की सिंचाई जैसारी कला माइनर से होती है। माइनर में करीब दो महीनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे डकोर और मुहाना के किसानों की गेहूं की सिंचाई नहीं हो पा रही है। लगभग दो सौ एकड़ जमीन में लगी गेहूं की फसल सूख रही है। गुस्साए किसानों ने नहर विभाग के प्रति माइनर में पानी न छोड़े जाने का आरोप लगाया है।
माइनर में पानी संचालन की मांग की है। जिसमें डकोर और मुहाना गांव के किसान प्रकाशचंद, नरेश कुमार, लक्ष्मीचंद यादव, मलखान सिंह, रामबाबू, बद्रीप्रसाद, माता प्रसाद आदि किसानों ने डकोर के सूखे माइनर में खड़े होकर नहर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जल्द ही माइनर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। जिससे सूख रही गेहूं की फसल को पानी मिल सके।