फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

एक दिन में सर्वाधिक 123 केस, एक्टिव केस 543

Fri, 16 Apr 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। जिले में कोरोना संक्रमितों का एक दिन में सौ से अधिक मरीजों का आंकड़ा पार कर गया। गुरुवार को जिले में अब तक के सर्वाधिक 123 मरीज आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4678 हो गई है। जिसमें 4083 ठीक हो चुके हैं। अब तक 52 की मौत हो चुकी है। फिलहाल सक्रिय केस 543 हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाधिक मरीज उरई तहसील क्षेत्र में 52 निकले हैं। उरई में 15 लोग जिला जेल में संक्रमित मिले हैं। एक जिला पंचायत का अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव आया है। इसी तरह जालौन तहसील क्षेत्र में 23 केस, कालपी तहसील क्षेत्र में 19 केस, कोंच तहसील क्षेत्र में 18 केस, माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में 11 केस आए है। अब तक 338302 लोगों की जांच हो चुकी है। गुरुवार को कोरोना को हराने वाले 35 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जहां भी संक्रमित मिले हैं, वहां सैनिटाइजेशन कराने के साथ उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि गुरुवार को कांटेक्ट ट्रेसिंग में 29 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 94 लोगों की पूल टेस्टिंग में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। सीएमओ का कहना है कि लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में एतहियात बरतने की जरूरत है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और दो गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। साथ ही टीकाकरण भी जरूर करवाए। उधर, दो लोगों की कोरोना से मौत की भी सूचना है। हालांकि प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed