कोंच। शृंगार के स्थापित कवि राजेंद्र सिंह गहलौत रसिक के काव्य संग्रह ‘मैं ओस का मोती हूं’ का विमोचन यहां तमाम कवियों और साहित्यकारों की उपस्थिति में किया गया। अतिथि कवियों ने संग्रह में समाहित रचनाओं को काव्य के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कोंच में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिमोहन गुप्ता की अध्यक्षता एवं जालौन के नामवर कवि रवींद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संजोए गए कार्यक्रम में रसिक के कविता संग्रह का विमोचन किया गया। कवियों ने रचना पाठ भी किया। इस दौरान साहित्यकार ओंकारनाथ पाठक, नरेंद्र मोहन मित्र, संतोष सरल, मोहनदास नगाइच, नंदराम भावुक, दिनेश मानव, भास्कर सिंह माणिक्य, सुनीलकांत तिवारी, मयंक मोहन, मूलचंद्र पांचाल, मनोज, नीरज दुबे, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव सरस ने किया।