{"_id":"607887338ebc3ee64c6c2007","slug":"orai-news-orai-news-knp623690131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर लगाने को लेकर केन्द्र पर विवाद, सूचना पर पहुंचे विपणन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर लगाने को लेकर केन्द्र पर विवाद, सूचना पर पहुंचे विपणन अधिकारी
विज्ञापन
कदौरा(जालौन)। कस्बे के मंडी में स्थित खरीद केंद्र पर किसानों व केंद्र प्रभारी के बीच नंबर को लेकर विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा करते हुए मामले की शिकायत फोन पर जिलाधिकारी से कर दी। शिकायत के बाद मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी पहुंच गए। जहां उन्होंने मामले को शांत कराकर तौल चालू करा दी।
बता दें कि अप्रैल से क्षेत्र के किसानों का गेहूं खरीद के लिए गल्ला मंडी परिसर में आरएफसी व पीसीओ केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें आरएफसी केंद्र में गुरुवार दोपहर केंद्र प्रभारी ने कुछ किसानों का गेहूं तौलने से मना कर दिया। जिस पर किसान गोपाल, बबलू, इरफान, अशोक, देवीदयाल सहित एक दर्जन से अधिक किसानों ने हंगामा करते हुए डीएम को फोन कर शिकायत कर दी। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी गेहूं खरीद में पक्षपात कर रहे हैं और सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। जो सुविधा शुल्क दे रहा है, उनका गेहूं पहले तौल दिया जा रहे है। हम लोग कई दिनों से खड़े हैं, लेकिन अभी तक गेहूं तौला नहीं जा सका है।
वहीं, केंद्र प्रभारी मनोज गुप्ता का आरोप है कि यह किसान बिना नंबर के जबरन अपना गेहूं तौलने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर विवाद करने लगे। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व भी इन्हीं लोगों ने केंद्र में हंगामा करते हुए अभद्रता की थी। सूचना पर पहुंचे जिला खाद्य विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने किसानों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है। उनका कहना है कि नंबर लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे खत्म करा दिया गया है। नियमानुसार तौल शुरू करा दी गई है।