{"_id":"607736f28ebc3ec4ac06980e","slug":"orai-news-orai-news-knp6235091162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी से की कोरोना मुक्ति की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी से की कोरोना मुक्ति की प्रार्थना
विज्ञापन
हुल्की माता मंदिर में पूजा करते भक्त
- फोटो : ORAI
फोटो-8-हुल्की माता मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
मां ब्रह्मचारिणी से की कोरोना मुक्ति की प्रार्थना
भक्तों ने देवी मंदिरों पर पहुंचकर देवी मां को रोली, चंदन, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई/जालौन। चैत्र मास की बासंतिक नवरात्रि के दूसरे दिन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों पर देवी के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुख-समृद्धि की कामना के साथ कोराना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
मां शक्ति के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन देवी मंदिरों पर की गई। जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के भक्तों ने देवी मंदिरों पर पहुंचकर देवी मां को रोली, चंदन, नारियल आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा परिसर जय माता दी के घोषों से गुंजायमान रहा। मां के ब्रह्मचारिणी नाम के पीछे देवी श्रीमद् भागवत पुराण में एक रोचक कथा है। जब मां शक्ति ने राजा हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लिया और भगवान शिव को वर स्वरूप पाने के लिए तपस्या की। देवी की तपस्वी स्वरूप के कारण ही इनका नाम बह्मचारिणी हुआ। मां का स्वरूप देवी सरस्वती का भी रूप माना गया है। इसलिए इनकी साधना और पूजा छात्रों के लिए बहुत भी लाभप्रद है। इनकी साधना से मेधा शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
-------------------
छह माह से पूर्ति निरीक्षक का पद खाली, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। पूर्ति निरीक्षक का पद छह माह से खाली पड़ा है। पद रिक्त होने के कारण लोग राशन कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं तथा खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
अक्तूबर में पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह की एआरओ पद पर पदोन्नति के कारण पद खाली हो गया था। इसके बाद नवंबर में युसुफ खान की नियुक्ति की गई। दो दिन बाद ही उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक का पद छह माह से खाली पड़ा है। पद रिक्त होने के कारण नए राशनकार्ड बनने के साथ संशोधन व नए यूनिट जुड़ने का काम पूरी तरह ठप है। राशनकार्ड संशोधन व यूनिट घटाने व जोड़ने का काम बंद होने के कारण जरूरतमंद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी न होने के कारण ऑनलाइन संशोधन व नए आवेदन होने के बाद लोगों के डिजिटल सिग्नेचर नहीं हो पा रहे हैं। एक तरफ जरूरतमंदों को परेशानी हो रही है तो दूसरी तरफ सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। एआरओ अमोल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। पूर्ति निरीक्षक कम होने के कारण नियुक्ति नहीं हो पाई है।