फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

74 केंद्रों में 2523 लोगों ने कराया टीकाकरण

Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। चार दिन से चल रहे टीकाकरण के अंतिम दिन जिले के 74 स्वास्थ्य केंद्रों में 2523 लोगों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण कराने वाले सभी ने कहा कि उन्हें टीकाकरण को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, नेत्र अस्पताल समेत जनपद मुख्यालय पर छह स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। शासन के निर्देश पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाया गया। अंतिम दिन 2523 लोगों ने टीकाकरण कराया। उमरारखेरा पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाष पटेल, फार्मासिस्ट मानवेंद्र, स्टाफ नर्स कल्पना, दयाशंकर, संतोषी, चंद्रमुखी आदि ने टीकाकरण किया। टीकाकरण कराने पहुंचे अनुराग त्रिपाठी, सुरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, विकास सक्सेना, संजीव दूरबार ने कहा कि टीकाकरण को लेकर भ्रम पालने की जरूरत नहीं है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि टीकाकरण 45 साल के अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए जरूरी है। यह कोरोना से बचाव का एक माध्यम है। इसके अलावा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने का काम भी जारी रखना है। जरूरी न होने पर घरों से न निकलें।
विज्ञापन

कोरोना को हराने वाले 23 मरीजों को छुट्टी
उरई क्लब में बने कोविड लेवल वन हॉस्पिटल से बुधवार को कोरोना से जंग जीतने वाले 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हॉस्पिटल के टीम लीडर कौशल किशोर सिंह ने सभी मरीजों को डिस्चार्ज कार्ड और जरूरी दवाएं देकर घर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने घरों में सात दिन तक क्वारंटीन रहे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करें। खतरा अभी टला नहीं है। सावधानी खुद बरतें और दूसरों से दूर रहे। इस दौरान डॉ मनीष राजपूत, स्टाफ नर्स विक्रम, खुशबू, अन्नपूर्णा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

टैक्सी, ऑटो चालकों का टीकाकरण आज से
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि कोरोना के फोकस टीकाकरण के अंतर्गत ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी ड्राइवर, फेरी वाले और निर्माण कर्मचारी को केंद्रित कर दो दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 15 व 16 अप्रैल को टीकाकरण होगा। उन्होंने अपील की कि 45 साल से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण कराएं और खुद की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed