फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

महिलाओं की समस्याएं सुनकर न्याय दिलाया

Thu, 23 Jan 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
orai news
कोतवाली में शपथ लेतीं महिलाएं व पुलिसकर्मी। - फोटो : ORAI
उरई/माधौगढ़/कोंच। जनपद के लगभग सभी थानों में महिला समाधान दिवस का शुभारंभ किया गया। उरई कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का शुभारंभ बुधवार को एएसपी अवधेश कुमार सिंह ने किया। कहा कि प्रत्येक माह के पहले व तीसरे बुधवार को महिला समाधान दिवस का आयोजन सभी सर्किलों के कोतवाली माधौगढ़, कोंच, कालपी, जालौन उरई में किया जाएगा, जिसमें महिलाएं व बालिकाएं शिकायतें कर सकेंगी। पुलिस कर्मियों व महिलाओं ने नारी सुरक्षा की शपथ भी ली। इस मौके पर कोटरा थानाध्यक्ष रमेशचंद्र मिश्रा, एसआई अशोक कुमार, उपनिरीक्षक सुशील पाराशर आदि रहे। माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, सीओ राहुल पांडे की अध्यक्षता में समाधान दिवस में14 शिकायतें आई। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। महिला दरोगा रानी गुप्ता की पहल पर पति पत्नी में आपसी मनमुटाव दूर हुआ और दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। गालमपुरा निवासी प्रीती का पति मिथुन यादव निवासी उरई से एक माह पहले दहेज का मुकदमा कोर्ट में चल रहा था। अधिकारियों के समझाने पर पति पत्नी का आपस में विवाद समाप्त हो गया। निशा पुत्री करन योगी का गांव के युवक से छेड़खानी का मुकदमा चल रहा था। जिसका भी निस्तारण किया गया। इस दौरान आर के सिह रामपुरा, विनोद कुमार पांडे, गोहन के योगेंद्र कुमार आदि रहे। कोंच कोतवाली में बुधवार को कोतवाल इमरान खान की अध्यक्षता में महिला समाधान दिवस की शुरुआत की गई। कुल आठ मामले संज्ञान में आए। कोतवाली से संबंधित तीन मामले आए। कोंच कस्बे के रहने वाले एक पिता ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ हुई छेड़खानी के मामले में महीना बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मामला उठाया। पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिया। कैलिया थाने के ग्राम पीपरी निवासी पीड़िता ने बताया कि 30 अक्टूबर 2019 को गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने उसके मवेशीघर में उसके साथ दुष्कर्म किया था, थाना पुलिस द्वारा मामला छेड़खानी में दर्ज करने से वह संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed