फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai Club will be revived, will get state-of-the-art facilities

Jalaun News: उरई क्लब का होगा पुनरुद्धार, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Thu, 29 Jun 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Orai Club will be revived, will get state-of-the-art facilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। उरई क्लब के पुर्ननवीनीकरण के लिए गुरुवार की देर शाम जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ, घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व डीएम चांदनी सिंह ने भूमि पूजन किया।
आंबेडकर चौराहे के पास स्थित उरई क्लब की स्थापना 28 नवंबर 1916 में हुई थीं। इसके पुनरुद्धार के लिए अजय विजन आईएएस द्वारा उरई क्लब का संचालन एग्रीमेंट किया है उसके अंतर्गत सहयोग लिया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन का पूर्ण रूप से नियंत्रण व स्वामित्व रहेगा। डीएम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 12 करोड़ रूपये खर्च करके उरई क्लब का अत्याधिक सुविधाओं सहित पुनर्नवीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिमनेजियम, टेबल टेनिस कोर्ट, बेडमिंटन कोर्ट, डिजिटल लाईब्रेरी, हाई क्लास रेस्टोरेंट, ब्रांडेड फूड कोर्ट, गेस्टहाउस, लग्जरी सूट, पार्किंग एरिया और आडीटोरियम सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही क्लब में छात्र छात्राओं को निशुल्क लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी। स्किल ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा जिसमें युवाओं को रोजगार मिलेगा। भविष्य में अच्छा मनोरंजन स्थल बनेगा एवं शहर के लोग यहां आना बहुत पसंद करेंगे। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य लाभ कमाना न होकर शहर के नागरिकों को एक आधुनिक क्लब की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका प्रावधान लीज एग्रीमेंट में किया गया है। इस परियोजना को एक बर्ष के अंदर पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अभिषेक कुमार,अवर अभियंता विजय कुमार, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article