फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Open market on Sunday after one and a half months in Jalaun

जालौन में डेढ़ महिने बाद रविवार को खुले बाजार, दिखी रौनक

Sun, 13 Sep 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Open market on Sunday after one and a half months in Jalaun
शहर के भगत सिंह चौराहे पर खरीददारी करने निकले लोग - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

उरई। शनिवार की बंदी के बाद अब प्रशासन ने रविवार की बंदी को समाप्त कर दिया है। रविवार को भी शहर के बाजारों में रौनक दिखी और लोग दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। वहीं व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले से कोरोना काल में पटरी से उतरे व्यापार को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने 13 जुलाई से प्रदेश में शनिवार व रविवार को पूर्णत: लॉक डाउन घोषित कर शनिवार व रविवार को बाजार बंद करने के आदेश दिए थे। शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए शनिवार व रविवार की बंदी को सफल बनाने के लिए सख्ती से कानून का पालन कराया था। दो दिन बाजार बंद होने से इसका सीधा असर व्यापारियों पर पड़ा रहा था। वहीं ग्राहकों को भी खरीदारी करने के लिए कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शासन ने फैसले में बदलाव करते हुए पिछले सप्ताह शनिवार की बंदी को खत्म कर दिया था, लेकिन रविवार की बंदी जारी रही थी। जिससे शनिवार को तो बाजार खुलने लगे, लेकिन रविवार की बंदी जारी रहने से व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों की मांग थी कि रविवार की बंदी को भी खत्म किया जाए, जिससे कि व्यापार चल सके। व्यापारियों की मांग को शासन ने गंभीरता से लिया और रविवार की बंदी को भी खत्म कर दिया। बंदी खत्म होने के पहले रविवार को बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं ग्राहकों की भीड़ की वजह से दुकानदारों के भी चेहरे खिले नजर आए। दुकानदार संजीव कुमार, विनोद कुमार, महेंद्र गुप्ता आदि का कहना है कि शहर में मुख्य बाजार रविवार को ही लगता है, बंदी होने से सभी व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रह था, अब जब बाजार खुल गए है तो इससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी और व्यापार पटरी पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed