फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One phone will provide employment in the village itself

एक फोन से मिलेगा गांव में ही रोजगार

Tue, 12 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
One phone will provide employment in the village itself
एक फोन से मिलेगा गांव में ही रोजगार
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के लिए ब्लाक स्तर पर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
फोटो- 17- जानकारी देते बीडीओ अतिरंजन सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों को ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार देने में आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ब्लाक स्तर पर रोजगार देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

बीडीओ ने बताया कि शिकायतें आ रही थी, कि श्रमिकों को जॉब कार्ड बनाने के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा था। आरोप थे कि प्रधान अपने चहेतों के ही जॉबकार्ड बना रहे हैं। इस समस्या को देख ब्लॉक स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिसमें श्रमिक सीधे फोन कर अपना जॉबकार्ड बनवा सकते हैं और मनरेगा से रोजगार पा सकते है। बता दें कि कोरोना के चलते अन्य प्रांतों से लगातार लौटकर आने वाले मजदूरों की संख्या ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में बढ़ती जा रही है। वहीं शासन ने प्रवासी मजदूरों को जिले में ही रोजगार देने के निर्देश दिए है, लेकिन गांवदारी, भ्रष्टाचार पक्षपात के चलते कई श्रमिकों को मनरेगा से रोजगार नहीं मिल रहा है। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 71 ग्राम पंचायतें है, जिसमें मनरेगा के तहत कार्य हो रहा है हेल्पलाइन नंबरों में सूचना मिलते ही ब्लाक स्तर से ग्राम पंचायत की टीम को मौके पर जाकर जॉब कार्ड बनाने के लिए निर्देशित दिए गए है। उन्होंने सचिवों व रोजगार सेवकों को भी हिदायत दी है कि इच्छुक श्रमिकों को तत्काल रोजगार दें ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
1- 9454464957
2- 9140377439
3- 8738980673
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed