फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One more death from Corona, relatives upset after giving late notice, commotion broke out

Coronavirus: कोरोना से एक और मौत, सूचना देरी से देने पर बिफरे परिजन, शव देख काटा हंगामा

Sun, 11 Apr 2021 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Apr 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
One more death from Corona, relatives upset after giving late notice, commotion broke out
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
जालौन के कोंच कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी ब्रजबिहारी तिवारी (82) को शनिवार की शाम सांस लेने में तकलीफ  के चलते मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां जब उनकी कोविड जांच की गई तो वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बीच उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को देने से मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। सीएचसी कोंच प्रभारी डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि ब्रजबिहारी को कोंच सीएचसी में लाया जरूर गया था लेकिन स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उरई के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


वह कोविड संक्रमित थे या नहीं, फिलहाल कोंच सीएचसी में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है और न ही संक्रमण से मौत की कोई सूचना उनके पास है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि बुजुर्ग की मौत कोरोना से हुई है। लोगों को ऐतिहयात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल कोरोना की दूसरी बेव में हुई इस पहली मौत से कस्बे में हड़कंप का माहौल है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ का कहना है कि बुजुर्ग को गंभीर हालत में लाया गया था। उनके फेफड़े बुरी तरह प्रभावित हो गए थे। जांच में पॉजिटिव निकले थे।


उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दूसरी ओर परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया गया था। परिजनों ने मेडिकल कालेज प्रशासन पर मृत्यु की सूचना देर से दिए जाने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर वे शांत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed