फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One killed in road accidents, nine injured

सड़क हादसों में एक की मौत, नौ घायल

Sat, 31 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 31 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
One killed in road accidents, nine injured
कुठौंद में हुए हादसे के बाद पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग स्थानाें पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कुठौंद प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब दस बजे औरैया से लोहे के एंगल लादकर ट्रैक्टर ट्राली लेकर चार युवक कुठौंद की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली
विज्ञापन


नैनापुर गांव के पास पलट गई। इससे ट्राली में बैठे राजेश कुमार (40) निवासी औरैया के पेट में एंगल घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे सैफई मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इटावा के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह जालौन कोतवाली व थाना क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी गोलू (28) पुत्र सुधीर दोहरे अपने दो साथियाें के साथ लहार से जालौन आ रहे थे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कोहरे के कारण वह मोड़ पर सड़क नहीं देख सका। लिहाजा तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खडे़ पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए और गोलू व उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर

पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी भेज दिया। इससे उनके नाम पता नहीं चल सके। मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक राठ से मथुरा गेहूं लादकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक डकोर गांव के सीएचसी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक चालक सोनू यादव(25) निवासी जसवंत नगर

इटावा व खलासी विपिन यादव (22) निवासी नगला सेवा इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की वजह रफ्तार के साथ ही कोहरा भी बताया जा रहा है। चौथा हादसा रामपुरा थाना के टीहर नहर के पास हुआ। गोहन थाना के गांव सरावन निवासी अखिलेश कुमार


अपनी कार से तीन अन्य साथियाें के साथ रामपुरा किसी काम से जा रहे थे। तभी टीहर नहर के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार खंदक में पलट गई। इससे कार सवार चारों लोग चुटहिल हो गए। उन्हें सीएचसी रामपुरा में भर्ती कराया जहंा उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed