{"_id":"68a22d288dfd394dcf0790b2","slug":"one-arrested-in-national-bird-hunting-case-remains-recovered-orai-news-c-224-1-bnd1005-133326-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: राष्ट्रीय पक्षी के शिकार मामले में एक गिरफ्तार, अवशेष बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: राष्ट्रीय पक्षी के शिकार मामले में एक गिरफ्तार, अवशेष बरामद
विज्ञापन
माधौगढ़। राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के मामले में वन विभाग ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोर के अवशेष बरामद हुए हैं। वन विभाग ने युवक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
माधौगढ़ के जाजेपुरा गांव में पकड़े गए युवक की पहचान फतेहपुर जिले के लालवली थाना क्षेत्र के बहुआ गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। वन रेंजर रंजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को रविंद्र ने एक मोर का शिकार किया था। ग्रामीणों ने इसे कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखा और विभाग को सूचना दी थी। रविंद्र मोर का शिकार कर उसके मांस और पंखों की बिक्री करता था।
टीम को मौके से मृत मोर के अलावा दो पंजे, पंख और मांस भी मिला है। वन रेंजर रंजीत सिंह ने बताया कि बरामद मोर के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया गया है। राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। रामपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
डीएफओ प्रदीप ने कहा कि बरसात के मौसम में जंगली जानवर और पक्षी खुले में आते हैं। ऐसे में शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग पहले से ही सतर्क है और नियमित गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने ही सिरसाकलार क्षेत्र में हिरण के शिकार में एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया था।