फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Older woman dies, 26 more corona infected

वृद्धा की मौत, 26 और कोरोना संक्रमित

Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Older woman dies, 26 more corona infected
उरई/माधौगढ़/रामपुरा। जिले में मंगलवार को 26 और कोरोना संक्रमित निकले हैं, इसके अलावा एक वृद्धा की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1127, ठीक होने वाले 876 और एक्टिव केस 236 हैं। इसके अलावा मृतकों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट में 26 और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें अजनारी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला था, उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में चार और लोग संक्रमित निकले। जबकि मोहल्ला गोपालगंज में एक व्यक्ति पाजिटिव आया है। पूल टेस्टिंग में मेडिकल कालेज, आफीसर्स कालोनी, एक निजी अस्पताल में भी एक एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। शहर के मोहल्ला बलदाऊचौक निवासी एक बुजुर्ग महिला (80) की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गइ, वह कोरोना संक्रमित थी। जिला प्रशासन के मुताबिक आज 226 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। डीएम डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि जहां भी संक्रमित मरीज मिले है, सभी के मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रामपुरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 202 लोगों के सैंपल लिए। जिसमें 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। प्रशासन ने नगर में सैनिटाइजिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। जिन वार्डों से कोरोना के मरीज मिले है, उस इलाके को सील कर दिया गया। कोंच सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी में 61 लोगों की एटीजन जांच की गई जिनमें एक व्यक्ति कस्बा कोंच में होंडा बाइक एजेंसी का मैकेनिक तथा दूसरा व्यक्ति क्योलारी का है। 19 संदिग्धों के सैंपल बाहर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएचसी जालौन में चल रहे रेपिड टेस्ट में मंगलवार को 93 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को खंडेराव निवासी पांच लोगों के पाजिटिव होने के बाद नगर में संक्रमितों की संख्या 106 हो गई है। सीओ विजय आनंद, ईओ डीडी सिंह, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर गली को बंद कराया।तहसील परिसर पर कोरोना जांच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सवा दो सौ लोगों की जांच की गई। एसडीएम सालिकराम की मौजूदगी में तहसील परिसर पर 190 लोगों की एंटीजन जांच एवं 30 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच टीम में संदीप दिवाकर, विनोद, धर्मेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed